रिकांगपिओ| हिमाचल प्रदेश के क़बायली जिला किन्नौर के प्रवेश द्वार चौरा के समीप एनएच पर भारी-भरकम चट्टानों के गिरने से एनएच-5 पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है।
जिससे रिकांगपिओ से रामपुर शिमला व रामपुर शिमला से रिकांगपिओ की तरफ छोटे व बड़े वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई है। इस बरसात में अधिकतर समय मे एनएच ज्यादा समय तक भूस्खलन की वजह से बन्द रहा है।
