शिमला| राजधानी शिमला में कार्ट रोड से मालरोड तक पहुचाने वाली लिफ्ट सेवा सुबह के समय ठप्प पड़ी रही। वहां मौजूद कर्मचारी के अनुसार बीती रात लिफ्ट में लगी करीब 15 मीटर इलेक्ट्रिक वायर पर चोरो ने हाथ साफ कर दिया जिस कारण सुबह से ही लिफ्ट ठप्प पड़ी है। जिस कारण मालरोड जाने वाले पर्यटकों व स्थानीय लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
कर्मचारी ने बताया कि इलेक्ट्रिक वायर चोरी होने के कारण लाइट बार बार बंद हो रही है जिस कारण लिफ्ट चलाने में परेशानी आ रही है।
