जुब्बल-नावर-कोटखाई। जुब्बल उपमंडल की ग्राम पंचायत नन्दपुर में ग्रामीण संपर्क को मजबूत करने की दिशा में दो महत्वपूर्ण संपर्क सड़कों की सफलतापूर्वक पासिंग की गई है। इनमें ‘हालु घर से मुखरोट’ और ‘मलोग टैंक से कुई’ लिंक सड़क शामिल हैं। इन सड़कों के पास होने से क्षेत्र की बागवानी आधारित अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा और स्थानीय लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल-नावर-कोटखाई और स्थानीय प्रतिनिधियों ने इस कार्य के लिए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का आभार व्यक्त किया है। क्षेत्रवासियों ने कहा कि शिक्षा मंत्री की दूरदर्शी सोच के चलते इलाके में लगातार नई सड़कों की स्वीकृति और निर्माण कार्य आगे बढ़ रहे हैं। इससे विद्यार्थियों, किसानों-बागवानों और कर्मचारियों को शिक्षा, स्वास्थ्य व अन्य जरूरी सेवाओं तक पहुंचने में आसानी होगी।
इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद सदस्य भीम सिंह झौंटा, पूर्व प्रधान हीरा नंद शर्मा व सुमन ठाकुर, पूर्व बीडीसी सदस्य समीला झिक्टा, पूर्व जोन अध्यक्ष लोकिन्दर रपटा, सेवानिवृत्त एसडीओ प्रेम पाल शर्मा, इंद्र विक्रम सरजोलटा, करम दास रपटा, भूपिंदर सोप्टा, दलीप सोप्टा, मंगला नंद सोप्टा, बृजलाल मांटा, बालानंद रपटा, शमशेर भीमटा, विद्या सागर शर्मा, लोकिन्दर सिंह और प्रमोद सिथटा ने आभार जताया। पासिंग प्रक्रिया के दौरान सरस्वती नगर के नायब तहसीलदार दिनेश शर्मा, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ तरसेम भावटा और एचआरटीसी निरीक्षक सहित स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।
