शिमला। भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियों एवं कार्यक्रमों को गति देने के उद्देश्य से 66 विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारी नियुक्त किए हैं। भाजपा प्रदेश कार्यालय की ओर से इस संबंध में सूची जारी कर दी गई है।
जारी सूची के अनुसार चंबा जिले के चुराह में दिनेश शर्मा, भरमौर में चंद्र लाल ठाकुर, चंबा में दिव्य चक्षु, डलहौजी में विनोद ठाकुर और भटियात में सुभाष उपाध्यक्ष को प्रभारी बनाया गया है। नूरपुर जिले में नूरपुर से जगदेव ठाकुर, इंदौरा से अभिजीत जम्बाल, फतेहपुर से प्रदीप शर्मा और जवाली से पंकज शर्मा हैप्पी को जिम्मेदारी दी गई है। देहरा जिले के देहरा में अभिषेक पाधा, जसवां प्रागपुर में सुशील कालिया व ज्वालामुखी में अचल पठानिया को प्रभारी नियुक्त किया गया है।

पालमपुर जिले के जयसिंहपुर में अरविंद शर्मा, सुलह में अभिमन्यु भट्ट, बैजनाथ में नवीन कटोच तथा पालमपुर में संजीव ठाकुर को प्रभारी बनाया गया है। कांगड़ा जिले में कांगड़ा से राकेश शर्मा, नगरोटा से विशाल नेहरिया, शाहपुर से संजय शर्मा और धर्मशाला से देवेंद्र कोहली को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कुल्लू जिले के कुल्लू में अखिलेश कपूर, मनाली में राहुल सोलंकी, बंजार में जोगिंद्र शुक्ला तथा आनी में हेतराम ठाकुर को प्रभारी नियुक्त किया गया है।

सुंदरनगर जिले के करसोग में सोहन सिंह ठाकुर, सुंदरनगर में राजेंद्र भुट्टो, नाचन में चेत राम, धर्मपुर में प्रताप ठाकुर और सरकाघाट में प्रताप सिंह को प्रभारी बनाया गया है। मंडी जिले में सिराज से मनीष कपूर, द्रंग से कमल राणा, जोगिंद्रनगर से संजय ठाकुर, मंडी से पाल वर्मा और बल्ह से रणवीर सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। हमीरपुर जिले के भोरंज में सुशील ठाकुर, हमीरपुर में पवन शर्मा, सुजानपुर में अनिल ठाकुर, नादौन में अजय शर्मा तथा बड़सर में हुकम सिंह बैंस को प्रभारी नियुक्त किया गया है।

ऊना जिले में चिंतपूर्णी से सुशील कालिया, गगरेट से धर्मेंद्र राणा, ऊना से विश्वजीत पटियाल, कुटलैहड़ से शम्भू गोस्वामी और हरोली से मनोहर कुमार को प्रभारी बनाया गया है। बिलासपुर जिले के झंडूता में स्वतंत्र सांख्यान, घुमारवीं में बाल कृष्ण ठाकुर, बिलासपुर में नवीन शर्मा तथा श्री नैना देवी जी में राकेश गौतम को जिम्मेदारी दी गई है। सोलन जिले में अर्की से रविंद्र परिहार, नालागढ़ से नरेंद्र ठाकुर, दून से सुरेंद्र ठाकुर, सोलन से ओ.पी. गांधी और कसौली से संजीव टिंका को प्रभारी नियुक्त किया गया है।

सिरमौर जिले के पच्छाद में रणवीर सिंह, नाहन में सुरेंद्र हिन्दुस्तानी, श्री रेणुका जी में साकेश शर्मा, पांवटा साहिब में रामेश्वर शर्मा तथा शिलाई में पवन चौधरी को प्रभारी बनाया गया है। महासू जिले में चौपाल से बलदेव राणा, ठियोग में राजेश भाटिया, जुब्बल कोटखाई में विजय गुप्ता, रोहड़ू में हरिचंद डोगरा और रामपुर में उमेश शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं शिमला जिले के कुसुम्पटी में सतप्रकाश मानक, शिमला में प्यार सिंह कंवर तथा शिमला ग्रामीण में नरेश चौहान को विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया गया है। सभी नवनियुक्त प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी कार्यक्रमों व संगठनात्मक कार्यों का समन्वय करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed