शिमला। जिला शिमला में चिट्टा (हेरोइन) और अन्य मादक पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा कसते हुए शिमला पुलिस ने वर्ष 2026 में बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस के सघन अभियान के चलते इस साल न केवल चिट्टा बरामदगी में 240 प्रतिशत का रिकॉर्ड उछाल आया है, बल्कि एनडीपीएस (ND&PS) एक्ट के तहत दर्ज मामलों और गिरफ्तारियों में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
पुलिस आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2026 में अब तक कुल 5.8 किलोग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया जा चुका है, जबकि वर्ष 2025 में यह आंकड़ा 1.7 किलोग्राम था।

इससे पहले वर्ष 2024 में 2.7 किलोग्राम और वर्ष 2023 में 2.3 किलोग्राम चिट्टा पकड़ा गया था।
इस वर्ष पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत 317 मामले दर्ज कर 630 तस्करों व संलिप्त व्यक्तियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया है। वर्ष 2025 में 246 मामलों में 451 गिरफ्तारियां हुई थीं, जबकि वर्ष 2024 में 227 केस दर्ज कर 559 लोगों को पकड़ा गया था। पिछले साल की तुलना में इस बार दर्ज मामलों में 30 प्रतिशत और गिरफ्तारियों में 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह अभियान केवल छोटी खेप पकड़ने तक सीमित नहीं है, बल्कि नशे की पूरी सप्लाई चेन और नेटवर्क को ध्वस्त करने पर काम किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed