शिमला| जिला के चोपाल उपमंडल के नेरवा में आज सुबह करीब 9:30 बजे दिन कनाहल सड़क पर एक मारूति कार HR नंबर दुर्घटना ग्रस्त हो कर गई। गाड़ी दलटा नाला में सड़क से लगभग 50 मीटर नीचे खाई में जा गिरी है । गाड़ी में दो व्यक्ति सवार थे, दोनों व्यक्ति ग्राम पंचायत घंटाडी के रहने वाले हैं।
जिनकी पहचान पीयूष (22) गांव बासवा डाकघर व तहसील नेरूवा जिला शिमला व अक्षित ,(16) गांव कौंथाली डाकघर व तहसील नेरूवा जिला शिमला के रूप में हुई है। दोनों युवकों को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल नेरूवा लाया गया है। दोनों युवकों को चोटे आई है।
