सोलन/शिमला। उच्च शिक्षा और शोध के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके शूलिनी विश्वविद्यालय (Shoolini University) की झोली में एक और बड़ा सम्मान आया है। विश्वविद्यालय को बेहतरीन शिक्षा और लोगों का भरोसा जीतने के लिए प्रतिष्ठित ‘हिमाचल अचीवर्स अवार्ड्स 2026’ से नवाजा गया है। शुक्रवार को शिमला में आयोजित भव्य समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने विश्वविद्यालय के चांसलर एवं संस्थापक प्रो. पी.के. खोसला को यह पुरस्कार प्रदान किया।

‘पहाड़ों में विश्वस्तरीय शिक्षा का सपना हो रहा साकार’
इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए चांसलर प्रो. पी.के. खोसला ने यह पुरस्कार विश्वविद्यालय के शिक्षकों, विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं और कर्मचारियों को समर्पित किया। उन्होंने कहा, “यह सम्मान शूलिनी परिवार के हर सदस्य का है। इस संस्थान की नींव इसी सोच के साथ रखी गई थी कि हिमाचल की पहाड़ियों में भी विश्वस्तरीय शिक्षा और शोध को बढ़ावा दिया जा सकता है।”
उन्होंने राज्यपाल और आयोजक संस्था ‘द ट्रिब्यून’ का आभार जताते हुए कहा कि यह सम्मान युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए और अधिक मेहनत करने की प्रेरणा देगा।

प्रदेश के इन शिक्षण संस्थानों को भी मिला सम्मान
समारोह में शिक्षा के अलावा स्वास्थ्य, पर्यटन, होटल, बैंकिंग और दवा उद्योग में उल्लेखनीय योगदान देने वाले संस्थानों को पुरस्कृत किया गया। सम्मानित होने वाले अन्य प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों में शामिल रहे:
द अकाल एकेडमी, बड़ू साहिब (द कलगीधर ट्रस्ट)
दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS), शिमला
दून वैली पब्लिक स्कूल, नालागढ़
रूट्स कंट्री स्कूल, बाघी
द स्कॉलर्स होम स्कूल, पांवटा साहिब
जीजीडीएसडी कॉलेज, राजपुर (पालमपुर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed