बिलासपुर, 5 नवम्बर। हिमाचल प्रदेश के राज्य कर एवं आबकारी विभाग में सहायक आयुक्त श्रीमती पूनम ठाकुर (HPRS) को प्रतिष्ठित ‘इंडियन एक्सीलेंस अवार्ड-2026’ से सम्मानित किया गया। बिलासपुर स्थित एचपीटीडीसी के होटल लेक व्यू में आयोजित समारोह में राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। 28 वर्षों से अधिक की उत्कृष्ट प्रशासनिक सेवाओं, GST जागरूकता, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक बदलाव में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें इस पुरस्कार के लिए चुना गया।समारोह में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार चंद शर्मा, उपायुक्त बिलासपुर किरण भड़ाना, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राजीव शर्मा, पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान और एचएएस अधिकारी अपराजिता चंदेल सहित कई विभूतियों को भी सम्मानित किया गया।
लाडली फाउंडेशन की ओर से हिमाचल रेनबो स्टार क्लब और गोबिंद सागर एडवेंचर एंड वाटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित इस समारोह में पूनम ठाकुर की प्रशासनिक कार्यकुशलता और सामाजिक प्रतिबद्धता को सराहा गया।पूनम ठाकुर GST मास्टर ट्रेनर के रूप में अधिकारियों, कर्मचारियों, उद्यमियों और आम नागरिकों को कर संबंधी प्रशिक्षण एवं जागरूकता प्रदान कर रही हैं। इसके अलावा महिला उद्यमिता, कौशल विकास, शिक्षा और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी सक्रिय योगदान दे रही हैं।इससे पहले उन्हें हिमाचल सरकार के ‘हिमाचल गौरव पुरस्कार-2024’ और ‘हिमाचल रतन अवार्ड-2025’ से भी सम्मानित किया जा चुका है। राज्यपाल ने इस अवसर पर महिला एवं युवा सशक्तिकरण और नशामुक्त हिमाचल के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed