शिमला, 5 नवंबर। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में बुशहर छात्र कल्याण संघ की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। बैठक में अजय चौहान (रॉकी) को संघ का चेयरमैन तथा अशोक पालसरा को अध्यक्ष चुना गया। नई कार्यकारिणी को संगठन की जिम्मेदारी सौंपते हुए छात्र हितों, बुशहर की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।बैठक की अध्यक्षता संघ के पूर्व अध्यक्ष चन्दन महाजन, महासचिव शालू नेगी, उपाध्यक्ष शगुन नेगी एवं सचिव भूपेंद्र ध्रैक ने की। बैठक में उपस्थित सदस्यों की सहमति से नई कार्यकारिणी का गठन कर विभिन्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।नई कार्यकारिणी में निशांत शर्मा एवं साक्षी चौहान को उपाध्यक्ष, अंतरिक्ष राज मेहता को महासचिव, सिद्धांत शर्मा को कोषाध्यक्ष, सना मेहता को सचिव, जतिन नेगी एवं वंदना को सह-सचिव, हितेश गुप्ता को प्रवक्ता तथा मृदुल मेहता को आयोजन सचिव नियुक्त किया गया। वहीं हिमांशु शर्मा को खेल अध्यक्ष और अभिनव ठाकुर को संस्कृति अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।
इसके अलावा दीपांजलि मेहता को सोशल मीडिया प्रभारी, चेतन शर्मा को सोशल मीडिया सलाहकार, हर्ष शर्मा को खेल सचिव, अजय सिंह को खेल समन्वयक, कार्तिक गुप्ता को संस्कृति सचिव, धीरज को सहायक आयोजन सचिव, वंश शर्मा को अनुशासन प्रमुख तथा तुषार शर्मा को अनुशासन समन्वयक बनाया गया।
श्रुति नेगी को राजकीय कन्या महाविद्यालय और यश सैनी को कोटशेरा महाविद्यालय का समन्वयक नियुक्त किया गया। निशांत शर्मा एवं धीरज को विधिक सलाहकार के पद पर यथावत रखा गया, जबकि कुनाल भारद्वाज को संगठनात्मक सलाहकार बनाया गया। पूर्व पदाधिकारियों कुलदीप वर्मा एवं भूपेंद्र ध्रैक को मुख्य सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपी गई। संघ के पुराने पैनल के वरिष्ठ पदाधिकारियों और शोधार्थियों को भी सलाहकार नियुक्त किया गया, ताकि उनके अनुभव का लाभ संगठन को मिल सके।
पुरानी कार्यकारिणी ने सौंपी संगठन की जिम्मेदारी
बैठक का विशेष आकर्षण पुरानी कार्यकारिणी की ओर से नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन का प्रतीकात्मक डंडा सौंपना रहा। इस दौरान नई कार्यकारिणी को औपचारिक रूप से जिम्मेदारियां हस्तांतरित की गईं। इसे संगठन की परंपरा, एकता और निरंतरता का प्रतीक बताया गया।
बैठक में सदस्यों ने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी बुशहर क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति, रीति-रिवाजों, आपसी भाईचारे और विद्यार्थियों के हितों को प्राथमिकता देगी। साथ ही हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में बुशहर के विद्यार्थियों की एकता, पहचान और सहयोग की भावना को और मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगी। उपस्थित सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
