शिमला। पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना चिरगांव की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर जाखी के नजदीक सिड़रोती में एक बगीचे में बने डेरे की तलाशी ली। तलाशी के दौरान स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में एक संदूक से लगभग 267 ग्राम चरस/भांग बरामद की गई।इस मामले में अर्जुन पुत्र श्री खीम बहादुर, उम्र 30 वर्ष, निवासी रोल्पा, नेपाल, जो उक्त बगीचे में चौकीदार के रूप में कार्यरत था, के कब्जे से चरस बरामद हुई। आरोपी को दिनांक 05.11.2026 को गिरफ्तार कर लिया गया है।इस संबंध में पुलिस थाना चिरगांव में FIR No. 116/2026 दिनांक 05.11.2026 के तहत धारा 20 ND&PS Act में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।
