बिलासपुर। बिलासपुर की उपायुक्त किरण भड़ाना को इंडियन एक्सीलेंस अवार्ड-2026 से सम्मानित किया गया है। बिलासपुर में लाडली फाउंडेशन की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। इस उपलब्धि को उन्होंने अपने लिए गर्व और प्रसन्नता का विषय बताते हुए समाज और जनसेवा के प्रति जिम्मेदारियों को और अधिक समर्पण से निभाने का संकल्प जताया।समारोह के दौरान महिला सशक्तिकरण, बेटियों को समान अवसर उपलब्ध करवाने, युवाओं के विकास और पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश को नशामुक्त बनाने के लिए समाज के सभी वर्गों से सामूहिक रूप से आगे आने का आह्वान भी किया गया।
किरण भड़ाना ने कहा कि लाडली फाउंडेशन की ओर से मिला यह सम्मान उन्हें समाज और जनसेवा के कार्यों में और अधिक प्रतिबद्धता के साथ योगदान देने की प्रेरणा देगा। उन्होंने इस सम्मान के लिए लाडली फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि सशक्त, समावेशी, सुरक्षित और प्रगतिशील हिमाचल के निर्माण के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed