शिमला, 5 नवंबर: ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर बॉयज़ में जूनियर सेक्शन का वार्षिक खेल दिवस 2026 स्कूल परिसर में उत्साह और उमंग के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में नन्हे विद्यार्थियों ने अपनी खेल प्रतिभा, कौशल और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया।कार्यक्रम में सेंट थॉमस स्कूल, शिमला की प्रधानाचार्य श्रीमती शेरॉन नंदा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। खेल दिवस का शुभारंभ सुबह 10 बजे हुआ।कार्यक्रम के दौरान कक्षा पहली और दूसरी के विद्यार्थियों ने पीटी, योग और स्केटिंग का प्रदर्शन किया। वहीं यूकेजी से दूसरी कक्षा तक के विद्यार्थियों ने जिम्नास्टिक और ताइक्वांडो के माध्यम से अपनी प्रतिभा और अनुशासन का परिचय दिया।
खेल दिवस में विभिन्न आयु वर्गों के लिए मनोरंजक और रोचक दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। नर्सरी के विद्यार्थियों ने बनी रेस और एनिमल फीस्ट रेस में भाग लिया, जबकि एलकेजी के बच्चों ने हैट इन द गो रेस और बॉल इन द कप रेस में हिस्सा लिया। यूकेजी के विद्यार्थियों के लिए गमबूट्स रेस और बैगवेंचर रेस आयोजित की गईं। कक्षा पहली के विद्यार्थियों ने ग्रेट कप बैलेंस रेस और हूपला रेस में भाग लिया, जबकि कक्षा दूसरी के बच्चों ने पिरामिड फॉर्मेशन रेस और बॉल बैलेंसिंग रेस में अपनी प्रतिभा दिखाई।कार्यक्रम में म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता और अभिभावकों के लिए विशेष दौड़ भी आकर्षण का केंद्र रही, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
समारोह का समापन पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। मुख्य अतिथि श्रीमती शेरॉन नंदा ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए और सभी प्रतिभागियों के उत्साह, आत्मविश्वास तथा खेल भावना की सराहना की।इस अवसर पर अपने संबोधन में श्रीमती नंदा ने कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों से बच्चों में अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास और दूसरों के प्रति सम्मान की भावना विकसित होती है। उन्होंने कहा कि नन्हे विद्यार्थियों को पूरे उत्साह और खुशी के साथ खेल गतिविधियों में भाग लेते देखना सुखद अनुभव है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और अभिभावकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों को कक्षा से बाहर भी सीखने और आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करना उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक है।
