शिमला 5 नवम्बर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने प्रदेश भाजपा नेताओं को आड़े हाथ लेते हुए कहा है कि इन दिनों इन नेताओं में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ अपमानजनक शव्दों का प्रयोग करना,  झूठे आरोप लगाना उनके खिलाफ अनाप शनाप बयानबाजी करने की प्रतिस्पर्धा लगी हुई है। प्रदेश में भाजपा के सभी नेता मुख्यमंत्री की दौड़ में एक दूसरे को पछाड़ने में लगे है। इनका यह सपना सपना बन कर ही रह जायेगा,क्योंकि प्रदेश में कांग्रेस फिर से सत्ता में काबिज होगी।
विनय कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मालिकार्जन खरगे व राहुल गांधी के खिलाफ अपमानजनक व आपत्तिजनक शव्दों का प्रयोग करने की कड़ी भर्त्सना करते हुए कहा कि उनके बयानों से साफ लगता है कि इन दिनों जयराम ठाकुर भारी मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं। वह समझ सकते हैं कि भाजपा के भीतर जो खिचड़ी पक रही है,पार्टी में उनकी बात नही सुनी जा रही है,ऐसे में उनका तनाव में रहना स्वभाविक ही है।विनय कुमार ने प्रदेश भाजपा नेताओं की आलोचना करते हुए कहा है कि उन्हें प्रदेश की नही अपनी राजनीति की ज्यादा चिंता रहती है। प्रदेश में भाजपा विपक्ष की भूमिका निभाने में भी बुरी तरह असफल साबित हुई है।

विनय कुमार ने कहा है कि देश मे लोकतंत्र का अपमान, संविधान से खिलवाड़ कर आज देश मे जो अराजकता का माहौल  भाजपा ने चुनाव आयोग के साथ मिलकर पैदा किया है, वह बहुत ही निंदनीय है।  एसआईआर के नाम पर देश के 13 करोड़ से अधिक भारतीय नागरिकों को उनके संवैधानिक मताधिकार से बंचित करने का जो घोर अपराध किया है उसके लिए देश न तो केंद्र की भाजपा सरकार को कभी माफ कर सकता और न ही मुख्य चुनाव आतुक्त ज्ञानेश कुमार को।उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन ने पूरे देश मे इस महाघोटाले का पर्दाफाश कर दिया है। दिल्ली के रामलीला मैदान में उमड़े जनसमूह से साफ हो गया है कि देश मे अब भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई  है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed