शिमला। हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवा (राजपत्रित अधिकारी) एसोसिएशन के चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान शुरू हो गया है। अध्यक्ष पद पर भूपेंद्र सिंह बॉबी, चानन मेहता और महेश कुमार के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। चुनाव परिणाम शाम छह बजे घोषित किए जाएंगे।वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर वेद प्रकाश और कोषाध्यक्ष पद पर रोशन लाल निर्विरोध चुने जा चुके हैं। वहीं, उपाध्यक्ष, महासचिव और संयुक्त सचिव पदों के लिए भी मतदान हो रहा है। कार्यकारिणी के सभी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। चुनाव को लेकर सचिवालय के अधिकारियों में उत्साह है और अब सभी की नजरें शाम को आने वाले परिणामों पर टिकी हैं
