शिमला। पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल सेल शिमला की टीम ने शोघी में NH-05 पर नाकाबंदी के दौरान एक बस की चेकिंग की। इस दौरान बस में सवार एक व्यक्ति के पीठू बैग की तलाशी लेने पर 960 कैप्सूल ट्रामाडोल HCL 50 mg तथा 180 टैबलेट अल्प्राजोलम 0.5 mg बरामद हुईं।इस मामले में प्रवीण कुमार पुत्र श्री अतर सिंह, उम्र 41 वर्ष, निवासी शिमला के कब्जे से उक्त दवाइयां बरामद की गई हैं। इस संबंध में अभियोग संख्या 241/2026 दिनांक 05.11.2026 के तहत धारा 22 ND&PS Act एवं 18(c) Drugs & Cosmetics Act में मामला दर्ज किया गया है।मामले में आगामी अन्वेषण जारी है तथा बरामद दवाइयों के स्रोत और इनके अवैध कारोबार से जुड़े संभावित नेटवर्क की जांच की जा रही है।
