शिमला। एचआरटीसी कर्मचारियों को इस महीने के वेतन के साथ पांच फीसदी महंगाई भत्ता (डीए) देने की तैयारी चल रही है। इसको लेकर परिवहन निगम प्रबंधन ने एक विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर लिया है, जिस पर वीरवार को अंतिम मुहर लग सकती है। अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार शर्मा के साथ निगम अधिकारियों की बैठक में इस प्रस्ताव पर पहले ही विस्तार से चर्चा हो चुकी है। बैठक में निगम की वर्तमान आर्थिक स्थिति और कर्मचारियों से जुड़े अन्य अहम वित्तीय मामलों पर भी मंथन किया गया।
