Spread the love

शिमला : रामपुर बुशहर उपमण्डल की ग्राम पंचायत निरथ के ढोई गांव के ग्रामीणों ने एकता की मिसाल पेश करते हुए दुर्गम रास्तों से शमशान घाट के लिए पानी की व्यवस्था के लिए स्वतः आर्थिक व श्रमदान देते हुए पाइप लाइन बिछाई।

इससे पूर्व इस स्थान पर पानी की भारी किल्लत थी तथा वन क्षेत्र नजदीक होने के कारण आगजनी का ख़तरा बना रहता था ।

इससे पूर्व जब भी शमशान घाट पर अर्थी को जलाया जाता था तो आग के जंगल में फैलने का खतरा बना रहता था इसको देखते हुए ग्रामीणों ने एकत्रित होकर इस नेक कार्य को पूरा किया।

ग्राम पंचायत निरथ की ओर से इस पानी के भंडारण हेतु वाटर स्टोरेज टैंक का निर्माण भी किया जा रहा है व शमशान घाट के  निर्माण हेतु भी राशि प्रस्तावित हो चुकी है।

इस नेक कार्य में स्थानीय ग्रामीण बृजलाल, केवल राम, रामलाल, गोपी चंद, कृपा राम, रिंकू, नीकु, गुलाबो देवी, हीरा देवी, राधू देवी व वार्ड मेम्बर ढोई अनु व अन्य दो दर्जन से ज्यादा ग्रामीणों ने इस कार्य में अपना बेहतरीन योगदान दिया।

You missed