Spread the love
शिमला : मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी ने आज शिमला में प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा द्वारा ‘‘रक्षाबंधन उत्सव’’ के उपलक्ष्य में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण हेतु प्रतिबद्ध है और उनके सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए हमने कई योजनाएं शुरू की गई हैं।
इन योजनाओं का सीधा लाभ हिमाचल की लाखों बहनों तक पहुंच रहा है।
इस दौरान महिला मोर्चा पदाधिकारियों के अलावा धार्मिक संस्था प्रजापिता ब्रह्मकुमारी की सदस्यों, तिब्बती समुदाय की महिलाओं, नर्सों, महिला अधिवक्ताओं, महिला पुलिस अधिकारियों और अन्य महिलाओं ने भी मुख्यमंत्री जी को राखी बांधी।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने सभी का आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु बधाई भी दी।

You missed