नई दिल्ली। हिमाचल में भाजपा सरकार के चार साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश का दौरा करेंगे। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की और उन्हें हिमाचल प्रदेश सरकार के 4 साल पूरे होने मंडी आने का न्यौता दिया।अपने इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी कई प्रोजेक्ट का लोकार्पण करेंगे। इनमें धौलासिद्ध व रेणुका पावर प्रोजेक्ट के साथ-साथ सावड़ा कुड्डू पावर प्रोजेक्ट भी शामिल हैं।

प्रधानमंत्री औद्योगिक निवेश को लेकर ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह और प्रदेश सरकार का चार साल का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में मंडी के पड्डल मैदान में होने वाले कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। समारोह में 100 से अधिक निवेशकों के आने और लगभग 20 हजार करोड़ के निवेश की संभावना है।

You missed