शिमला : चुनावी के दौरान दी गई कांग्रेस कि दस गारंटियों पर कांग्रेस गंभीर नहीं। यह गारंटियां चुनाव के समय जनता को भ्रमित करने के लिए किया गया प्रयास है। पिछले चुनाव के समय बेरोजगारों को रोजगार देने का वादा किया गया था और फिर सत्ता में आने के बाद मुकर गए। तर्क दिया था कि हमारी वित्तीय हालत सही नहीं। ऐसे में इन गारंटियों को पूरा करने की क्या गारंटी है? मंगलवार को गददू हवाण, टटेड़ा, हवाण, भदरौण, नयागढ़, चुराड़ी, बैहल नवाणे, फंदैहर, लुहारड़ा और समैला में आयोजित चुनावी सभाओं में त्रिलोक जम्वाल ने कांग्रेस की जमकर घेरेबंदी की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास प्रदेश में कोई चेहरा ही नहीं जो कि जनता के साथ कोई वायदा करें। वायदा करने वाले कौन हैं और पूरा कौन करेगा इस पर अभी तक तस्वीर ही साफ नहीं? न चेहरा तय और न ही आदमी तय।
जहां तक कांग्रेस पार्टी की गारंटी की बात है तो कहा था कि छत्तीसगढ़ में ढाई ढाई साल तक सीएम को लेकर समझौता किया गया था लेकिन समझौते की पालना नहीं की गई। छत्तीसगढ़ के अलावा राजस्थान में भी कांग्रेस फेल साबित हुई। जब अपने ही समझौते व दावों और वायदों पर पार्टी गंभीर नहीं तो प्रदेश की प्रबुद्ध जनता के साथ किए गए वायदों को क्या पूरा करेगी यह एक बड़ा सवाल है?
उन्होंने कहा कि बिलासपुर से जुड़ा हुआ एक बड़ा सवाल यह है कि कांग्रेस के समय चेहरा होने के बावजूद बैरीदड़ोलां पुल का शिलान्यास किया गया था लेकिन बाद में किया कराया कुछ भी नहीं। जनता इस मसले पर आवाज उठाती रही लेकिन कांग्रेस ने एक भी नहीं सुनी। आखिरकार सरकार होने के बावजूद इस पुल को लेकर क्यों नहीं गंभीरता दिखाई गई
वही चांदपुर के कोठी चौक पर जनसभा को सम्बोधित करते हुए, बिलासपुर सदर से भाजपा प्रत्याशी त्रिलोक जमवाल के पक्ष मे केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा दूरगामी सोच के साथ काम करती है। भाजपा के लिए महिलाओं का सम्मान और सशक्तिकरण सर्वोपरि है। इसके मद्देनजर भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में महिलाओं को विशेष स्थान दिया है।
