सोलन : विधानसभा चुनाव 2022 में इस बार निर्दलीय उम्मीदवार कांग्रेस भाजपा के समीकरण बदलते नज़र आ रहे है, चुनाव नामांकन से पहले कांग्रेस जहां कुछ हद तक बागियों को मनाने में कामयाब रही वहीं दूसरी तरफ भाजपा बागियों को मनाने में इतना कामयाब नहीं हो पाई हैया यूं कहें कि डबल इंजन की BJP सरकार के कुछ स्क्रू इस बार विधानसभा चुनाव में ढीले पड़े हुए है। प्रदेश की 68 विधानसभा क्षेत्रों में इस बार चुनावी समीकरण क्या होंगे और निर्दलीय किसका खेल बिगाड़ेंगे ये तो 8 दिसंबर को पता लगेगा लेकिन जिला सोलन की अर्की विधानसभा क्षेत्र में इस बार गंगा पुत्र के नाम से चर्चा में आए निर्दलीय प्रत्याशी राजेन्द्र ठाकुर कांग्रेस भाजपा को कड़ी टक्कर दे रहे है। दिलचस्प बात यह है कि राजेंद्र ठाकुर के लिए खुद ग्रामीणों ने पहाड़ी बोली में गाना भी बनाया है जो हर जगह प्रचार में सुनाई भी दिखाई दे रहा है।

राजेन्द्र ठाकुर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह के कभी खास थे लेकिन राजेंद्र आज चुनावी मैदान में निर्दलीय उतरे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के निधन के बाद अर्की में हुए उपचुनाव में राजेन्द्र ने कांग्रेस हाईकमान से टिकट मांगा था लेकिन टिकट ना मिलने के पर राजेंद्र ने अपने समर्थकों समेत कांग्रेस छोड़ी थी ऐसे में उसके बाद लगातार वे जनता के बीच जनसंपर्क करते रहे वही अब निर्दलीय चुनाव में उतरे है।

राजेन्द्र ठाकुर जहां जहां भी प्रचार के लिए जा रहे है,वहां खुद मातृ शक्ति आगे आकर उनका स्वागत कर रही, हर वर्ग जिस तरह से राजेन्द्र ठाकुर के साथ चल रहा उससे चुनावी समीकरण अर्की विधानसभा क्षेत्र में बदलने वाले है।

 

You missed