Himachal Pradesh Election 2022: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की जीत सुनिश्चित करने के लिए PM नरेंद्र मोदी बुधवार को चंबी पहुंचे. यहां उन्होंने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल के लोगों ने पांच साल पहले कांग्रेस को यहां से विदा कर दिया था. इस बार के चुनाव में भी यहां की सत्ता पर काबिज होने से उन्हें रोकने के लिए उनके खिलाफ मतदान करने की जरूरत है.
जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कई राजनीतिक दल सिर्फ परिवारवाद और वोट बैंक की राजनीति के भरोसे चल रहे हैं. इसलिए बीजेपी की सरकारों का जैसे-जैसे लोगों को अनुभव आता है, लोगों का विश्वास बढ़ता जाता है और बार-बार आशीर्वाद मिलता रहता है.
