शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने मंडी जिले के जोगिंद्रनगर उपमंडल स्थित लडभड़ोल में हुए भीषण कार हादसे में छह लोगों की दर्दनाक मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने इस हृदयविदारक दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि इस हादसे में छह अनमोल जिंदगियों का चले जाना बेहद दुखद और अपूरणीय क्षति है। विनय कुमार ने सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं और ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed