शिमला। शिमला पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल सेल की टीम ने शोघी के समीप बस में सवार एक युवक को 27 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर नशे की खेप के स्रोत और इससे जुड़े सप्लाई नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।जानकारी के अनुसार, स्पेशल सेल शिमला की टीम पुलिस चौकी शोघी के समीप नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान चेकिंग के लिए एक बस को रोका गया। स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में बस की तलाशी लेने पर उसमें सवार संदीप (21), पुत्र ओम प्रकाश, निवासी तहसील रामपुर, जिला शिमला के कब्जे से 27 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुआ।
मामले में पुलिस थाना शोघी में 17 नवंबर 2026 को FIR नंबर 256/2026 के तहत ND&PS एक्ट की धारा 21 में केस दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे चार दिन का पुलिस रिमांड मिला है।पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। जांच का मुख्य फोकस चिट्टे की सप्लाई कहां से हो रही थी, आरोपी किन लोगों के संपर्क में था और इस नशे के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका क्या है, इसका पता लगाना है। पुलिस मामले में आगामी जांच जारी रखे हुए है।
