रामपुर। रामपुर के पशाडा क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। हादसा रामपुर-गौरा सड़क पर बारसान मोड़ के पास पेश आया, जहां एक छोटा वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा लुढ़का।हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस, अग्निशमन विभाग, राजस्व विभाग और एंबुलेंस की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं। टीमों ने खाई में उतरकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई।
हादसे में तीन लोगों की मौत की पुष्टि की गई है, जबकि दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि, मृतकों और घायलों की पहचान तथा हादसे के कारणों को लेकर अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।रामपुर के थाना प्रभारी (एसएचओ) रमेश नेगी ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि बारसान मोड़ के पास वाहन के खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हुई है और दो लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि हादसे से जुड़ी अन्य जानकारी कुछ देर बाद उपलब्ध करवाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed