शिमला। पुलिस थाना सदर शिमला की टीम द्वारा एक उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया गया है।दिनांक 24.09.2026 को पुलिस थाना सदर शिमला की टीम द्वारा नीटू काल्टा पुत्र श्री हरिचन्द, निवासी तहसील चिड़गांव, जिला शिमला, उम्र 35 वर्ष को गिरफ्तार किया है।
उक्त व्यक्ति अभियोग संख्या 164/2019, अधीन धारा 354(D) IPC में संलिप्त था तथा माननीय न्यायालय ACJM-1 शिमला द्वारा दिनांक 28.07.2026 को उसे उद्घोषित अपराधी (Proclaimed Offender) करार दिया गया था।
उक्त उद्घोषित अपराधी को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है तथा माननीय न्यायालय के समक्ष आगामी कानूनी कार्यवाही हेतु पेश किया जा रहा है।
