Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग ने विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की सिफारिशों पर 14 पुलिस अधिकारियों को पदोन्नति दी है। इनमें सात सब इंस्पेक्टर को इंस्पेक्टर और सात एएसआई को एसआई पद पर पदोन्नत किया गया है। पदोन्नति के बाद सभी अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे।पुलिस विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार सब इंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नति पाने वालों में प्रथम आईआरबी में तैनात रविंदर सिंह, ऊना से रवि पाल, सिरमौर से राजविंदर सिंह, स्टेट विजिलेंस (साउथ रेंज) से नंद लाल, कुल्लू से धीरज सेन, चतुर्थ आईआरबी से ललित कुमार और सिरमौर से प्रीतम सिंह शामिल हैं।

इसी तरह एएसआई से एसआई पद पर पदोन्नति पाने वालों में ऊना से कुलभूषण, प्रथम आईआरबी से रणजीत सिंह, ऊना से अतुल कुमार शर्मा, प्रथम आईआरबी से करणजीत सिंह, ऊना से संजीव कुमार, सिरमौर से नीलम प्रकाश और एचपीआईपीएस से नरेंद्र सिंह शामिल हैं। विभाग के अनुसार पदोन्नति के बाद सभी अधिकारियों को नए स्टेशन दिए जाएंगे। उनकी नई तैनाती के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed