शिमला। कसुम्पटी की पार्षद एवं प्रदेश महिला मोर्चा भाजपा की सोशल मीडिया सह-प्रभारी रचना शर्मा को संगठनात्मक जिला महासू का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति पर रचना शर्मा ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डेजी ठाकुर का आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगी। संगठन को मजबूत करने, पार्टी का विस्तार करने और भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रियता से कार्य करेंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि वह संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी।
