शिमला : शिमला जिला के कंगाल क्षेत्र की रहने वाली धनेश्वरी देवी का शिक्षा का सपना साकार होने जा रहा है। यह सब हिमाचल रत्न और समाजसेवी राजेश कुमार गुप्ता की वजह से संभव हो पाया है। उन्होंने पिछले कई सालों से गरीब बेटियों को शिक्षित और प्रशिक्षित करवाने का बीड़ा उठाया है। उन्होंने इसकी घोषणा कई सार्वजनिक मंचों से की है। राजेश गुप्ता के इस सराहनीय कदम से आज कुमारसैन क्षेत्र की रहने वाली इस बेटी को पढ़ाई का मौका मिला है। जिससे वे अपने पैरो पर खड़ा हो सके। बेटी के पिता चिरंजीलाला ने राजेश गुप्ता का आभार जताया है।
