शिमला। प्रशिक्षित युवाओं को बिजली बोर्ड में रोजगार का बेहतर मौका मिल सकता है। राज्य विद्युत बोर्ड में 1892 पद भरे जाएंगे। इसमें 1500 पद जूनियर टी मेट और 392 कनिष्ठ सहायक के भरे जाएंगे। बोर्ड में अनुबंध आधार पर यह नियुक्तियां होंगी। दोनों पदों के लिए एक ही फार्म पर आवेदन किया जा सकेगा। जूनियर टी मेट के पदों में सामान्य श्रेणी के लिए 496 के लिए होंगे।
राज्य विद्युत बोर्ड के कार्यकारी निदेशक कार्मिक डॉ. अश्वनी शर्मा ने शिमला में इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। उन्होंने बताया कि फील्ड में काम करने वाले कर्मचारियों की संख्या लगातार ही इन पदों को भरने की मांग उठ रही थी। अब इन पदों को भरने से फील्ड में काम कर रहे कर्मचारियों को भारी राहत मिलेगी।
