Spread the love

शिमला। शिमला में सामने आए कोरोना पॉजीटिव व्यक्ति की ट्रैवल हिस्ट्री दिल्ली की है। संजौली का रहने वाला यह 64 वर्षीय व्यक्ति मई के अंत में शिमला लौटा था। इसे शिमला के परी महल में इंस्टीच्यूशनल क्वारंटाइन किया गया था। बीते कल इसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। उक्त व्यक्ति को अब कोविड केयर सैंटर मशोबरा शिफ्ट किया जाएगा।

वहीं राहत की खबर यह भी है कि शिमला में आज एक व्यक्ति ठीक भी हुआ है। एक व्यक्ति के पॉजीटिव आने और एक व्यक्ति के ठीक होने से अब शिमला में एक्टिव केस 4 जबकि कुल मामले 15 हो गए हैं।

You missed