Spread the love

शिमला। पुलिस थाना जुब्बल में दर्ज अभियोग में चोरी हुई कार की बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी अजय कुमार उर्फ राजिन्द्र पुत्र जनपुर, निवासी गांव तहसील जुब्बल, जिला शिमला, उम्र 32 वर्ष को गिरफ्तार किया है।

उक्त वाहन मसिना कैंची, सावड़ा से चोरी हुआ था। पुलिस टीम द्वारा रोहड़ू व रामपुर क्षेत्र में जांच करते हुए हटकोटी–खड़ापत्थर–रोहड़ू, शीलघाट तथा ब्राल क्षेत्र के विभिन्न स्थानों की CCTV फुटेज का गहन विश्लेषण किया गया। जांच एवं CCTV विश्लेषण के आधार पर चोरी की गई कार को दिनांक 20.09.2026 को रामपुर रोड पर सुंगरी के समीप से बरामद किया गया।

मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय JMFC जुब्बल के समक्ष पेश किया गया, जहां से आरोपी का 03.10.2026 तक 4 दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त हुआ है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed