Spread the love

शिमला। हिमाचल के जवान अंकुश ठाकुर की शहादत पर सीएम जयराम ठाकुर ने परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की है। सीएम ने कहा है कि इतनी कम आयु में देश के लिए कुर्बान हुए अंकुश के परिजनों को भगवान यह दुख सहन करने की हिम्मत दें। शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सीएम ने कहा कि जवान की शहादत बेकार नहीं जाएगी। जयराम ठाकुर ने कहा कि चीन ने भारत के विश्वास तो तोड़ा है, इस तरह की कार्रवाई की जितनी निंदा की जाए कम है। हिमाचल प्रदेश की सीमाएं जो चीन अधिकृत तिब्बत के साथ लगती है वहां पर अलर्ट जारी कर दिया है।जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के किन्नौर जिले में पहले भी दो बार चीन का हेलीकॉपटर देखा गया था। इस संबंध में उन्होंने गृह मंत्रालय को तुरंत अवगत करवा दिया था।

उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस संबंध में ठोस कार्रवाई जरूर करेंगे। शहीदों की शहादत बेकार नहीं जाएगी। याद रहे कि चीनी सैनिकों से हिंसक झड़प में हमीरपुर के उपमंडल भोरंज के गांव कड़होता का 21 वर्षीय जवान शहीद हुआ है। शहीद जवान अंकुश ठाकुर साल 2018 में पंजाब रेजीमेंट में भर्ती हुआ था। अंकुश ठाकुर के पिता और दादा भी भारतीय सेना में सेवाएं दे चुके हैं। 10 माह पहले ही अंकुश ने रंगरूटी काटकर घर से सेना की नौकरी ज्वाइन की थी। शहीद का छोटा भाई छठीं कक्षा में पढ़ता है।

You missed