हमीरपुर। चीन के साथ हुई हाल ही में हुई झड़प में अंकुश ठाकुर पुत्र अनिल ठाकुर (21) शहीद हो गया। पार्थिव शरीर चण्डीगढ़ होते हुए आज घर लाया जा रहा है । अंकुश ठाकुर 2018 में सेना में भर्ती हुआ था।
अंकुश ठाकुर के पिता और दादा भी भारतीय सेना में सेवाएं दे चुके हैं। 10 माह पहले ही अंकुश ने रंगरूटी काटकर घर से सेना की नौकरी ज्वाइन की थी। शहीद का छोटा भाई कक्षा छह में पढ़ाई कर रहा है।
जैसे ही 21 वर्षीय जवान के शहीद होने की सूचना सेना मुख्यालय से ग्राम पंचायत कड़ोहता को फोन द्वारा दी गई तो हमीरपुर जिले में शोक की लहर दौड़ गई।
ग्राम पंचायत कड़ोहता के वार्ड पंच विनोद कुमार ने बताया कि उन्हें सेना मुख्यालय से फोन पर सूचना मिली है कि पंचायत का रहने वाला सैनिक अंकुश ठाकुर भारत-चीन एलएसी झड़प के दौरान शहीद हो गया है। भोरंज के एसडीएम डॉ अमित शर्मा ने भारतीय सैनिक अंकुश ठाकुर के शहीद होने की पुष्टि की है।
