Spread the love

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 मिनट का मौन रखा और इस बारे में बैठक की जा रही है। गौरतलब है कि लद्दाख में चीन के साथ झड़प में 20 सैनिकों की शहादत के बाद देशभर में गम और गुस्सा है। इसी बीच अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत शांति चाहते है लेकिन जवाब देने में सक्षम है। हम कभी किसी को भी उकसाते नहीं है, लेकिन हम अपने देश की अखंडता और संप्रभुता से समझौता नहीं करते है। जब भी मौका आया है हमने अपनी अखंडता और संप्रभुता के लिए अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया है।

मैं शहीदों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं, जवानों और उनके परिवार को भरोसा दिलाता हूं कि देश आपके साथ है, स्थिति कुछ भी हो देश आपके साथ है। भारत अपने स्वाभिमान और हर एक इंच जमीन की रक्षा करेगा। भारत अपनी अखंडता से कभी समझौता नहीं करेगा। हमारे वीर सैनिक मारते-मारते शहीद हुए हैं। इस बात पर आप सभी को गर्व होगा। देश को हमारे वीर सैनिकों की शहादत पर गर्व है। वीरों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी।

You missed