Spread the love

नालागढ़। क्षेत्र के थाना में सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गलत फोटो एडिट करके डालने को लेकर मुक़दमा दर्ज हुआ है। जानकारी के अनुसार प्रदीप धीमान नामक व्यक्ति ने अपनी फेसबुक अकाउंट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो को एक महिला के साथ गलत तरीके से (आपत्तिजनक) एडिट करके डालने से लोगो में भारी रोष देखने को मिला। जिसकी शिकायत नालागढ़ व्यक्ति द्वारा पुलिस को दी गई। जिसमें बताया गया कि डाली गई फोटो के साथ प्रदीप धीमान ने लिखा की “तो ये चल रहा है, लोकडाउन में” जोकि यह भद्दी टिप्पणी है और गलत तरह से एडिट की हुई फोटो लॉकडाउन के समय में अराजकता फैलाने की भावना से डाली गई है।

ऐसी पोस्ट डालने से देश के मुख्या के पद की गरिमा को ठेस पहुँच रही थी। वही देशवासी भी इस तरह की गलत पोस्ट से आहत हो रहे थे। सोशल मीडिया का उपयोग लाखों करोडो लोग करते है जिससे इस तरह की पोस्ट से जनता तक एक गलत मैसेज जाता है। पुलिस ने इस पर कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है।

You missed