Spread the love

ठियोग। छैला क्षेत्र में 27 वर्षीय युवक ने कीटनाशक दवा का सेवन कर जान दे दी। तबियत बिगड़ने पर परिजन पहले उसे सिविल अस्पताल ठियोग ले गए। लेकिन हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने युवक को आईजीएमसी रैफर कर दिया। देर रात 11 बजे युवक ने आईजीएमसी में दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान छैला इलाके के जगर गांव (महोरी) निवासी मनोज कुमार पुत्र नंदलाल के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अविवाहित था और खेती-बाड़ी का काम करता था।

रविवार देर शाम उसने अपने कमरे में कीटनाशक दवा पी ली। जब वह उल्टियां मारने लगा, तो परिजनों को उसके कीटनाशक दवा निगलने का पता लगा। परिजन तत्काल उसे लेकर ठियोग अस्पताल पहुंचे। जहां से उसे आईजीएमसी रैफर कर दिया गया। ठियोग के डीएसपी कुलविंदर कुमार ने पुष्टि करते हुए कहा कि युवक की आईजीएमसी में मौत हुई है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह खुदकुशी का मामला प्रतीत हो रहा है। इस संबंध में मामला दर्ज कर तफतीश की जा रही है।

You missed