Spread the love

कुल्लू।शहर से करीब 8 किलोमीटर दूर शमशी स्थित उद्योगिक क्षेत्र में एक ऑयल विरोजा फैक्ट्री में आग लग गई है। जिसमें करीब एक लाख के नुक्सान का अनुमान लगाया जा रहा है। आगजनी घटना से मैट्रोम इंडस्ट्री की छत पूरी तरह से जल गई है। हालांकि घटना में फैक्ट्री के उपकरण आदि को कोई बड़ा नुक्सान नहीं पहुंचा है लेकिन छत पूरी तरह से जल गई है।आगजनी घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग जिला मुख्यालय कुल्लू से मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया।

जिसके चलते विभाग की मुस्तैदी से करीब 50 लाख की संपत्ति को बचाया गया है। जानकारी के अनुसार इस इंडस्ट्री मेंदेवदार के पेड़ की जड़ों का तेल निकाला जाता था और जड़ी बूटियों का व्यापार किया जाता था। दमकल विभाग के लीडिंग फायर ऑफिसर दुर्गा दास ने बताया किआग पर काबू पा लिया गया है और नुक्सान का आकलन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह इंडस्ट्री ललित कुमार पुत्र कन्हैया लाल प्लाट नम्बर 40 शमशीकी थी।

You missed