सांगला| सूबे में उप चुनावों में एक दुसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है| जिसके चलते कारगिल युद्ध पर मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह के विवादित बोल के बाद अब उनके बेटे एवं विधायक विक्रमादित्य सिंह ने भी सफाई दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी ब्रिगेडियर कुशाल ठाकुर का सैनिक होने के नाते वह मान-सम्मान करते हैं। लेकिन कारगिल युद्ध को उन्होंने अकेले नहीं जीता। इस जीत में देश और प्रदेश के हजारों सैनिकों का योगदान रहा है। लेकिन भाजपा सैनिक के नाम पर राजनीति कर रही है। 

किन्नौर में चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार के 7 साल और हिमाचल में चार साल का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। बावजूद इसके 69 एनएच बनाने की घोषणा अब भी धरातल पर नहीं दिख रही है। लोगों को 1000 रुपये में गैस सिलिंडर लेना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर प्रदेश का सही नेतृत्व नहीं कर पा रहे हैं। 

You missed