शिमला, 19 सितंबर। शादी के सीजन में दुल्हनों के लिए शिमला में शनिवार से खास वेडिंग ज्वेलरी शो शुरू हो गया। वर्मा ज्वेलर्स की ओर से आयोजित चार दिवसीय शो में दुल्हनों के लिए 5 हजार से अधिक ज्वेलरी डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं। 19 से 22 सितंबर तक चलने वाले इस आयोजन में ब्राइडल पोल्की, जड़ाऊ, एंटीक, टेंपल ज्वेलरी सहित पारंपरिक और आधुनिक डिजाइनों का बड़ा कलेक्शन पेश किया गया है।
शो की सबसे खास बात यह है कि 10 भाग्यशाली दुल्हनों को मुफ्त डायमंड मंगलसूत्र दिए जाएंगे। इसके लिए किसी तरह की खरीदारी की शर्त नहीं रखी गई है। शो में पहुंचकर रजिस्ट्रेशन करवाने वाली दुल्हनें ड्रॉ में शामिल हो सकेंगी। आयोजन के चारों दिन ड्रॉ निकाले जाएंगे।
शनिवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में वर्मा ज्वेलर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर अक्षय वर्मा और पल्लवी वर्मा ने शो की जानकारी दी। अक्षय वर्मा ने बताया कि सोलन में आयोजित वेडिंग ज्वेलरी शो को ग्राहकों का अच्छा रिस्पांस मिला था। इसी उत्साह के बाद शिमला में इससे बड़े स्तर पर आयोजन किया गया है।
पसंद के हिसाब से डिजाइन चुनने में मिलेगी मदद
अक्षय वर्मा ने बताया कि शो में पांच हजार से अधिक डिजाइन एक ही स्थान पर उपलब्ध करवाए गए हैं। दुल्हनों की पसंद और जरूरत को ध्यान में रखते हुए कंपनी की डिजाइन टीम भी मौजूद रहेगी। ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार डिजाइन देखने के साथ टीम से आभूषणों के चयन में सलाह ले सकेंगे।
पल्लवी वर्मा ने कहा कि शादी हर परिवार के लिए खास अवसर होता है और दुल्हन के आभूषण उसकी तैयारियों का अहम हिस्सा होते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए शो में अलग-अलग पसंद और जरूरत के अनुरूप ब्राइडल ज्वेलरी का विस्तृत कलेक्शन रखा गया है।
वर्मा ज्वेलर्स के अनुसार शो में प्रवेश सभी के लिए खुला है। 22 सितंबर तक चलने वाले आयोजन में शिमला और आसपास के क्षेत्रों से दुल्हनों और उनके परिवारों के पहुंचने की उम्मीद है।
