Spread the love

झाकड़ी | 19 सितंबर 2026। विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार तथा एसजेवीएन (SJVN) निगम मुख्यालय, शिमला के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन (NJHPS) में 17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2026 तक “स्वच्छता पखवाड़ा 2026” का आयोजन किया जा रहा है।
इसी कड़ी में शनिवार, 19 सितंबर 2026 को मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रमुख (एनजेएचपीएस) इंजीनियर राजीव कपूर के नेतृत्व में एक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में परियोजना के सभी विभागाध्यक्षों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
NH-05 पर सफाई और कचरा प्रबंधन
अभियान के दौरान कार्यालय परिसर के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-05 (NH-05, CTU-1) के आसपास गहन सफाई की गई। कर्मचारियों ने सड़क किनारे और आसपास के क्षेत्रों से भारी मात्रा में प्लास्टिक, कागज तथा अन्य अपशिष्ट पदार्थों को एकत्र किया।
एकत्रित कचरे को केवल साफ करने तक ही सीमित नहीं रखा गया, बल्कि इसके वैज्ञानिक प्रबंधन एवं निस्तारण पर विशेष ध्यान देते हुए कचरे का उचित छंटाई के बाद सुरक्षित रूप से निस्तारण किया गया।
स्वच्छता को जीवनशैली में शामिल करने का आह्वान
इस अवसर पर परियोजना प्रमुख ई० राजीव कपूर ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए स्वच्छता का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता को केवल किसी पखवाड़े या अभियान तक सीमित न रखा जाए, बल्कि इसे दैनिक कार्यशैली और अपनी जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनाया जाए। उन्होंने सभी से अपने आसपास के वातावरण को सदैव स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का संकल्प लेने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed