शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 24 सिंतबर को हिमाचल प्रदेश के मंडी में होने वाली रैली से ठीक पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रदेश के दौरे पर आएंगे. जेपी नड्डा पीएम मोदी की रैली को सफल बनाने के लिए प्रदेश के चारों संसदीय क्षेत्रों का दौरा करेंगे. जेपी नड्डा 18 से 21 सितंबर तक हिमाचल दौरे पर रहेंगे.

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने बताया कि 18 सितंबर को जेपी नड्डा शिमला संसदीय क्षेत्र के सोलन का दौरा करेंगे. 19 सितंबर को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के बिलासपुर में रहेंगे, 20 सितंबर को मंडी के जिला मुख्यालय और 21 सितंबर को कांगड़ा का दौरा करेंगे. उन्होंने कहा कि नड्डा किन स्थानों पर रहेंगे, इसमें कुछ फेरबदल किया जा सकता है लेकिन ये तय किया गया है कि चार दिनों तक जेपी नड्डा हिमाचल प्रवास पर रहेंगे.

You missed