दिल्ली :  गोवा में कांग्रेस  को बड़ा झटका लग सकता है. कांग्रेस के 8 विधायक बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. बीजेपी के गोवा प्रदेश अध्यक्ष सदानंद तनावड़े ने दावा किया है. गोवा बीजेपी प्रदेश ने ये दावा ऐसे वक्त पर किया है, जब कांग्रेस देशभर में खोई अपनी जमीन को वापस लेने के लिए ‘कांग्रेस जोड़ो यात्रा’ निकाल रही है. राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के नेता देशभर में 150 दिन की 3570 किमी की यात्रा निकाल रहे हैं. यह यात्रा 12 राज्यों से गुजरेगी.

गोवा में कांग्रेस के 11 विधायक
40 विधानसभा सीटों वाले गोवा में इस साल फरवरी में विधानसभा चुनाव हुए थे. इसमें से बीजेपी गठबंधन (NDA) के 25 विधायक हैं. वहीं कांग्रेस के 11 विधायक हैं. लेकिन बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया है कि 11 में से 8 विधायक उनकी पार्टी में शामिल होंगे.

इन विधायकों के शामिल होने की संभावना
1: माइकल लोबो
2: दिगंबर कामत
3: दलीला माइकल लोबो
4: राजेश फलदेसाई
5: रोडोल्फो फर्नांडीस
6: अलेक्सो सिकेरा
7: केदार नायक
8: संकल्प आमोनकारी

You missed