सोनीपत : हरियाणा के सोनीपत जिले के बहालगढ़ रोड पर स्थित आईसीआईसीआई बैंक में 4 लाख रुपए की चोरी की वारदात में सनसनी फैल गई. घटना की जानकारी मिलते ही सोनीपत सेक्टर 27 थाना पुलिस मौके पर पहुँची और मामले की जांच में जुट गई. चोरी की यह पूरी वारदात बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. सीसीटीवी के आधार पर पुलिस चोर का पता लगाने में जुटी है जानकारी के मुताबिक, कमल नाम का एक शख्स अपनी कंपनी के 4 लाख रुपए जमा कराने पहुंचा था और उसने वहां पर कैश काउंटर पर यह रकम रख दी और बाद में कैश जमा कराने के लिए फार्म भरने के लिए इधर उधर हुआ तो बैंक में पहले से ही मौजूद एक नकाबपोश शख्स ने कैश पर हाथ साफ कर दिया. चोरी की यह पूरी वारदात बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.
