Spread the love

बद्दी। आईईसी यूनिवर्सिटी और जंकी देवी मेमोरियल कॉलेज के सहयोग से होगा NEP Orientation & Sensitization Programme
शिमला। यूजीसी-मालवीय मिशन टीचर ट्रेनिंग सेंटर, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला की ओर से आईईसी यूनिवर्सिटी, हिमाचल प्रदेश और जंकी देवी मेमोरियल कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय के सहयोग से ऑनलाइन NEP Orientation & Sensitization Programme आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों की शिक्षण एवं शोध क्षमताओं को विकसित करने के साथ उन्हें भारतीय मूल्यों, नई शिक्षा नीति-2020 और वर्तमान सामाजिक आवश्यकताओं से जोड़ना है।
कार्यक्रम में कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर एवं रिसर्च स्कॉलर्स भाग ले सकते हैं। कार्यक्रम के लिए किसी प्रकार का पंजीकरण शुल्क नहीं रखा गया है। सभी सत्रों में भाग लेने और मूल्यांकन परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले प्रतिभागियों को ई-सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान समग्र एवं बहुविषयक शिक्षा, भारतीय ज्ञान परंपरा एवं बहुभाषिकता, अकादमिक नेतृत्व एवं प्रबंधन, उच्च शिक्षा एवं समाज, शोध एवं विकास, कौशल विकास, छात्र विविधता एवं समावेशी शिक्षा तथा सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी। पाठ्यक्रम विकास, शिक्षण पद्धति, मूल्यांकन, संस्थागत स्वायत्तता और विद्यार्थियों की पसंद जैसे विषय भी कार्यक्रम का हिस्सा होंगे।
कार्यक्रम के लिए Training Programme ID: MMC-034-2026-SEP-B-08417 जारी किया गया है। सत्र दोपहर 2 बजे से 3:30 बजे तथा 3:30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होंगे।
कार्यक्रम में आईईसी यूनिवर्सिटी की ओर से कुलपति प्रो. अशोक पुरी, डीन एकेडमिक अफेयर्स डॉ. ज्योति गुप्ता और रजिस्ट्रार डॉ. प्रह्लाद गुप्ता सहित अन्य शिक्षाविदों की सहभागिता रहेगी।
कार्यक्रम का उद्देश्य उच्च शिक्षा से जुड़े शिक्षकों को नई शिक्षा नीति के विभिन्न आयामों से परिचित कराते हुए शिक्षण, शोध और अकादमिक कार्यों में प्रभावी बदलाव के लिए सक्षम बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed