बद्दी। 22 सितंबर 2026 | आईईसी यूनिवर्सिटी।
आईईसी यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ फार्मेसी में 6वें नेशनल फार्माकोविजिलेंस वीक-2026 के दूसरे दिन एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (AMR) को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक और स्ट्रीट प्ले के माध्यम से लोगों को एंटीमाइक्रोबियल दवाओं के तर्कसंगत एवं जिम्मेदार उपयोग के प्रति जागरूक किया।
विश्वविद्यालय के कुलपति कुलपति प्रो. अशोक पुरी एवं रजिस्ट्रार डॉ. प्रह्लाद गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने 5 नुक्कड़ नाटक और 10 स्ट्रीट प्ले प्रस्तुत किए। प्रस्तुतियों के माध्यम से बिना चिकित्सकीय सलाह के दवा लेने, एंटीबायोटिक के अनावश्यक एवं गलत इस्तेमाल, निर्धारित खुराक का पालन न करने और उपचार का कोर्स पूरा नहीं करने जैसी समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया गया।
विद्यार्थियों ने लोगों को संदेश दिया कि एंटीबायोटिक एवं अन्य एंटीमाइक्रोबियल दवाओं का उपयोग उचित चिकित्सकीय मार्गदर्शन के अनुसार ही किया जाना चाहिए। स्ट्रीट प्ले में तर्कसंगत दवा उपयोग, एंटीबायोटिक स्टूअर्डशिप, संक्रमण से बचाव और जिम्मेदार दवा व्यवहार जैसे विषयों को भी प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से फार्माकोविजिलेंस और एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस के बीच संबंध को भी रेखांकित किया गया। विद्यार्थियों ने दवाओं के सुरक्षित एवं तर्कसंगत उपयोग को मरीजों की सुरक्षा और एंटीमाइक्रोबियल दवाओं की प्रभावशीलता बनाए रखने से जोड़ते हुए जागरूकता का संदेश दिया।
फैकल्टी सदस्यों ने विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी, रचनात्मकता और समर्पण की सराहना की। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने फार्मेसी संबंधी अपने ज्ञान को सामाजिक जागरूकता से जोड़ते हुए जिम्मेदार दवा उपयोग का संदेश आमजन तक पहुंचाया।
