Spread the love

शिमला। एसजेपीएनएल की 24×7 निरंतर प्रेशराइज्ड पेयजल आपूर्ति परियोजना के तहत पाइपलाइन बिछाने से प्रभावित सड़कों की मेटलिंग का कार्य बरसात खत्म होने के बाद पुनः शुरू कर दिया गया है।

राजधानी शिमला के लोअर ढली वार्ड की अंबेडकर कॉलोनी में SUEZ द्वारा सड़क बहाली का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके बाद शिमला शहर की अन्य प्रभावित सड़कों पर भी मेटलिंग एवं रोड रेस्टोरेशन का कार्य चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जाएगा।

एसजेपीएनएल की ओर से बताया गया कि बारिशों के कारण सड़क बहाली के कार्य में व्यवधान आया था। मौसम अनुकूल होने के बाद अब प्रभावित सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर पुनर्स्थापित किया जा रहा है।

एसजेपीएनएल ने शहरवासियों से अपील की है कि सड़क बहाली के दौरान कार्य में सहयोग करें और निर्माण कार्य वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतें। इससे सड़क रेस्टोरेशन का कार्य सुचारू रूप से पूरा करने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed