धर्मशाला/मंडी| सूबे में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए आठ बजे से मतदान शुरू हो गया। सुबह सात बजे ही मतदाता पोलिंग बूथ पर पहुंच गए। जनजातीय जिला लाहुल स्‍पीति में कड़ाके की ठंड के बावजूद मतदाताओं में उत्‍साह है। पांगी में बर्फ के बावजूद खिली धूप में मतदाता बाहर निकले। प्रदेश में कुल 55 लाख 92 हजार मतदाता हैं। इनमें सर्विस वोटर व कुछ बुजुर्ग मतदाता वोट डाल चुके हैं। आज 54.85 लाख मतदाता वोट डालेंगे। कुल 412 प्रत्‍याशी चुनावी मैदान में हैं। प्रदेश में 12 हजार फीट की ऊंचाई पर 20 मतदान केंद्र स्‍थापित किए गए हैं। मतदाताओं में कड़ाके की ठंड के बावजूद जोश दिख रहा है।

जिला मंडी के बल्‍ह विधानसभा क्षेत्र के तहत व्‍हील चेयर पर मतदान करने पहुंचे बुजुर्ग मतदाता का स्‍वागत करती पोलिंग टीम। मतदान केंद्रों के बाहर कारपेट बिछाकर मतदाताओं का स्‍वागत किया गया।जिला कांगड़ा के जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत नंगल चौक में सुबह पोलिंग बूथ पर लगी मतदाताओं की लंबी लाइन।

You missed