नई दिल्ली| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को मतदान शुरू होने से पहले नई सरकार बनाने और हिमाचल में रिवाज बदलने के लिए फोन पर शुभकामनाएं दी। पीएम ने मुख्यमंत्री जयराम से करीब 2 मिनट फोन पर बात की। मुख्यमंत्री जयराम ने पीएम नरेंद्र मोदी को आश्वासन दिया कि वे हिमाचल में फिर सरकार बना रहे है और रिवाज बदल रहे हैं।

पीएम मोदी ने देवभूमि हिमाचल के मतदाताओं को सीएम जयराम ठाकुर के माध्यम से मतदान के लिए शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मतदान के लिए अपने घर तांदी पहुंचे हैं। सीएम आज औहण मतदान केंद्र में अपने परिवार के साथ वोट डालेंगे।

You missed