सोलन : मां शूलिनी की नगरी मेला शुरू होते ही भंडारों के साथ अन्नपूर्णा बन गई। जी हां तीन दिवसीय शूलिनी माता मेले के दौरान कांगड़ा मैत्री सभा द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमेें मैत्री सभा के सभी सदस्यों सहित भारी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारें के दौरान प्रसाद स्वरूप मालपूड़े वितरित किए गए। वहीं कांगड़ा मैत्री सभा द्वारा आयोजित भंडारें की लोगों ने काफ़ी सराहना की। इस मौके पर मैत्री सभा के सदस्यों ने कहा कि यह उनके लिए बड़े सोभाग्य की बात है कि उन्हें माता रानी के आशीर्वाद से भंडारें का आयोजन करने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ।
आपको बता दें कि मेले के पहले दिन से ही शहर में करीब 50 जगह भंडारे लगाए गए। मालरोड पर पुराने बस अड्डे से लेकर पुराने उपायुक्त कार्यालय तक करीब 1 दर्जन भंडारे लगे थे। इसके अलावा अप्पर बाजार, चौक बाजार, पुरानी कचहरी, सर्कुलर रोड, राजगढ़ रोड, सपरून व आसपास के क्षेत्रों में भी व्यापारियों व विभिन्न संगठनों ने भंडारे लगाए।
